The Meditations Book Summary in Hindi – With Hindi Pdf Free Download, Meditations Book in Hindi Pdf Free Download
नमस्कार साथियों, आप सभी का स्वागत है हमारे नॉलेज ग्रो हिन्दी ब्लॉग में, दोस्तो आज का यह ब्लॉग पोस्ट आप सभी के लिए बहुत ही स्पेशल और रोमांचक होने वाली है। क्योंकि दोस्तो में आज आप लोगों के साथ Meditations Book Summary in Hindi में शेयर करने वाला हूं।
दोस्तो अगर आप Meditations Book Summary in Hindi आर्टिकल को आखिर तक पढ़ते हैं, तो में पूरे यकीन के साथ केह सकता हूं की आपको Meditations Book Summary को पढ़कर अपने जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आपकी जिंदगी अभी से ही बदलनी शुरू हो जाएगी।
The Meditations Book Summary in Hindi
दोस्तो मार्क्रस ओरेलिस एक Roman Emperor थे 161 से 180 AD में, काफी सारे Roman Emperor में उनको The Philosopher नाम से माना जाता था। वो एक philosophy को फॉलो करते थे और उसका नाम stoicism था। दोस्तो इसका बेसिकली मतलब होता है अपने इमोशंस पे पूरे कंट्रोल में रहना।
दोस्तो सबसे इंट्रेस्टिंग चीज यह है कि उन्होंने अपने पूरी जिन्दगी में एक जर्नल रखा था, वो एक डायरी में अपने थॉट्स को लिखते रहते थे। और वो धीरे धीरे अपनी लाइफ के बारे में समझने की कोशिश करते रहते थे। और यह जर्नल उन्होंने सिर्फ अपने लिए लिखा था और उन्होंने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि यह वो लोगों को दिखाएंगे।
लेकिन उनके मौत के काफी सालों बाद यह जर्नल लोगों को मिल गया और उन्होंने यह देखा की इसमें जो भी चीजे लिखी थी वह इतनी गहरी और अच्छी थी की उन लोगों ने सोचा कि इसे पुस्तक के रूप में पब्लिश करना चाहिए और दोस्तो यही उन्होंने एक किताब में डाला हैं जिसका नाम Meditations है।
दोस्तो Meditations एक बहुत ही ज्यादा important किताब रही है, दुनिया भर की philosophy में, दोस्तों काफी लोग इसको दुनिया की सबसे तगड़ी philosophy की Book मानते हैं। दोस्तो इस बुक को बारा हिस्सो में बाटा गया है। दोस्तो में आज सिर्फ इस बुक में से सबसे 5 बेस्ट चीजे आपको बताने वाला हूं जो मैने इस बुक से सीखी है।
दोस्तो अगर आपको इस बुक को पूरी तरह से समझना है तो इस बुक को खरीदने कि लिंक नीचे दी हुई है। दोस्तो बिना देर किए शुरू करते हैं…
दूसरे लोगों को जज ना करो.
दोस्तो मार्क्रस ओरेलिस एक Roman Emperor थे और वो हर दिन हर तरह के लोगो से मिलते थे। उनके बहुत सारे दुश्मन थे और काफी लोग चाहते थे कि उनकी मौत हो जाए। लेकिन इन सब चीजों के बावजूद मार्क्रस ओरेलिस ने हमेशा यह कहा की हमे दूसरे लोगों को जज नही करना चाहिए और हमे दूसरे लोगों को बुरी नजर से नहीं देखना चाहिए।
दोस्तो मार्क्रस ओरेलिस कहते है की हा, हम जिंदगी में काफी लोंगो से मिलेंगे, लेकिन हम सब लोगों के अंदर गलतियां होती हैं। तो हम किस हक से उनके उपर गुस्सा हो सकते हैं। मार्क्रस यह कहते हैं की हम सब उपर से ही आते हैं और हम सब लोगों के अंदर अच्छाई और बुराई होती हैं, और हम सब लोग एक ही जगह से आए हैं। तो हम सब क्यों एक दूसरे से नफरत करे???
दोस्तो इस बुक को पढ़ने के बाद में यह समझ पाया की मार्क्रस ओरेलिस हमेशा से ही चाहते थे की हम सब अपने आस पास के लोगों और अपने आस पास के चीजो के नेचर को जरूर देखें। बगैर यह सोचे की यह अच्छी है या बुरी… दोस्तो मान लीजिए कि आपके क्लास में एक बच्चा था जो आपको बहुत परेशान करता था, तो अब हम काफी आसानि से बोल सकते है की यह बच्चा बहुत बत्तमीज हैं और यह दुनिया का सबसे बेकार बच्चा है।
लेकिन अगर हम इसके जिंदगी के बारे में थोड़ा और जानते हैं, तो हम यह देख पाते की हर रात को बच्चे का पिता उस बच्चे को हर रोज शराब पीकर बहुत पीटता है। और यही बिचारा बच्चा अपना गुस्सा निकालने केलिए और लोगों को पीटता है। दोस्तो इसका यह मतलब नहीं है की एसे लोगों को हमे टोलरेट करना चाहिए या हमे इनके सामने गिर जाना चाहिए या इनसे लड़ना नहीं चाहिए?
दोस्तो इसका सिर्फ यह मतलब हैं की हमे सिर्फ ह्यूमन नेचर को याद रखना चाहिए और यह समझना चाहिए की हम सब लोग उपर से ही आते हैं और अल्टीमैटली हम सब लोग नीचे चले जाते है। इसीलिए दुसरो से नफरत करने का कोई भी फायदा नहीं है।
छोटी छोटी चीजों को Appreciate करना सीखों
दोस्तो मार्क्रस ओरेलिस हमे यह कहते हैं की छोटी छोटी चीजे जैसे की ब्रेड में जो होल्स होते हैं या केले में जो स्किन होती है, इन सबके अंदर कुछ ना कुछ खूबसूरती होती है। दोस्तों मार्क्रस ओरेलिस यह कहते हैं की एक इंसान जो धरती से प्यार करता है वो धरती के हर चीज से प्यार करता है। हम सिर्फ गर्मी से प्यार नहीं कर सकते, जब तक हमे सर्दी से प्यार ना हो।
हम सिर्फ कुत्ते और बिल्ली के चेहरों को देखकर खुश नही हो सकते, हमे यह भी देखना है कि साप कैसे अच्छे से जमीन पर रेंग रहा है और कितना वो खूबसूरत लग रहा है। दोस्तो हमे हर चीज में खूबसूरती ढूंढनी आनी चाहिए।
हमारा दिमाग ही हमारी सबसे बड़ी ताकद हैं
मार्क्रस ओरेलिस हमे यह बोलते हैं की हम peace अपने दिमाग में ही ढूंढ सकते हैं। अगर हम लोगों का दिमाग अच्छा हो तो हम अपने दिमाग में ही peace और खुशी ढूंढ सकते हैं। वो हमेशा से ही यही कहते हैं की अपने थॉट्स को हमेशा प्यूअर रखने की कोशिश करो। हमेशा अपने विचारो को देखते रहा करो और देखो की वो peaceful है और तुम्हारे वैल्यूज के हिसाब से सही है या नहीं?
अगर आपका आपके दिमाग के उपर कंट्रोल नही है तो आप किसी जंगली जानवर से अलग नही हो। ये ताकद जो हमारे पास हैं, जो हम चूस कर सकते है की हम किस चीज के बारे में सोचे। यही सबसे अच्छी चीजे है इंसानों के बारे में और इसी चीज को हमे जिंदगी भर करते रहना है।
दोस्तो काफी लोग परेशान हो जाते है इस चीज के बारे में सोचकर कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं? मार्क्रस ओरेलिस कहते हैं की हमे कोई फर्क पडना नही चाहिए कि लोग हमारे बारे में क्या सोच रहे हैं? वो कहते हैं की चाहो तुम जितने भी अच्छे इंसान हो, कोई न कोई तुम्हारी बुराई करने के लिए आयेगा ही आयेगा और कोई न कोई तुम्हारे बारे में बुरा सोचेगा ही सोचेगा।
दोस्तो इसीलिए हमे कोई फर्क पड़ना नही चाहिए की दूसरे लोग हमारे बारे क्या सोच रहे हैं। दोस्तो अगला प्वाइंट है..
अपना काम चुपचाप करो
हर सुबह उठो और अपना काम चुपचाप करो, कंप्लेन ना करो की मुझे आज काम करने का मन नही कर रहा है। दोस्तो Marcus Aurelius कहते हैं की अगर हम अपने लिए और अपने सोसाइटी के लिए अच्छा काम करे तो यह अपने आप में बहुत अच्छी चीज हैं। दोस्तो दूसरे लोग इसे Appreciate करे या नहीं करे हमे इससे कोई फर्क पड़ना नही चाहिए।
काफी लोग जो इस धरती पर अच्छा काम सिर्फ दिखावे के लिए कर रहे हैं। दोस्तो हमे दिखावे से कोई फर्क पड़ना ही नहीं चाहिए। हमे अच्छा काम करना चाहिए सिर्फ अच्छा करने केलिए ना की दिखावे केलिए… दोस्तो अकेले में करी गई कोई अच्छी चीज अच्छी होती है।
अपने EGO को हमेशा कंट्रोल में रखो
दोस्तो अगर आप इस बुक को अच्छे से पढ़ेंगे तो आपको बहुत जल्दी समझ आएगा की Marcus Aurelius का Ego एकदम भी बड़ा नही है। दोस्तो जब आप आज कल आस पास देखेंगे तो आपको दिखेगा की बहुत लोग ऐसे होते हैं, जो थोड़े से भी फेमस हो जाते हैं तो या थोड़ा सा भी पैसा कमा लेते हैं तो उनका ego इतना बड़ा हो जाता है।
दोस्तो Marcus Aurelius हमे हमेशा यह याद दिलाते हैं की तुम एक भिकारी हो या तुम एक दुनिया के सबसे ज्यादा धनी व्यक्ति हो, अंत में हम सब को मरना ही है और हम सब इस दुनिया को छोड़कर चले जाते हैं। तो इसीलिए हमे अपने अचीवमेंट के वजह से बहुत बड़ा ego नही बढ़ाना है। बस चुपचाप मेहनत किया करो सिर्फ इसीलिए क्योंकि वह एक अच्छी चीज है। दुसरो से recognition मिले या ना मिले इससे आपको कोई भी फर्क नहीं पड़ना चाहिए।
दोस्तो यह थी Marcus Aurelius द्वारा लिखी हुई किताब की Meditations Book Summary in Hindi आपको कैसी लगी कृपया हमे कॉमेंट करके ज़रूर बताएं और अच्छी लगी हो और इस समरी से आपको कुछ सीखने को मिला हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर जरूर शेयर कीजिए।
Meditations Book in Hindi Pdf Free Download
दोस्तों अगर आप Marcus Aurelius द्वारा लिखी हुई किताब Meditations Book को खरीदना चाहते हैं या इस किताब की हिंदी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके आप Meditations by Marcus Aurelius PDF in Hindi में डाउनलोड कर सकते है।
- खरीदने की लिंक : अभी खरीदे
- The Meditations By Marcus Aurelius PDF in Hindi Free Download
Conclusion :
दोस्तों आज आपने Marcus Aurelius की बुक Meditations Book Summary in Hindi में सीखा की…
- दूसरे लोगों को जज नही किया करो।
- छोटी छोटी चीजों को Appreciate करो।
- तुम्हारा दिमाग ही तुम्हारा सबसे बड़ा एसेट्स है।
- अपना काम चुपचाप किया करो।
- अपने EGO को कंट्रोल में रखो करो।
दोस्तो ये सिर्फ Meditations बुक का छोटा सा सारांश था दोस्तो अगर आपको इस बुक को अच्छे से समझना हैं, तो Meditations Book को खरीद कर पूरा पढ़ो। किताब को खरीदने की लिंक उपर दी हुईं हैं वहा से आप इस बुक को खरीद सकते हो।
हमारे अन्य आर्टिकल्स :
- बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी कंप्लीट हिंदी बुक समरी
- द मिरेकल मॉर्निंग बुक समरी इन हिंदी
- प्रेरणादायक पॉजिटिव थॉट्स इन हिंदी
- द अल्केमिस्ट बुक समरी इन हिंदी
- मोटिवेशनल स्टोरी इन हिंदी फॉर सक्सेस इन लाईफ
- द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग बुक समरी इन हिंदी
दोस्तों आज के इस “Meditations Book Summary in Hindi” आर्टिकल में सिर्फ इतना ही, दोस्तों हम आपसे फिर मिलेगे ऐसे ही एक इंट्रेस्टिंग और लाइफ चेंजिंग आर्टिकल के साथ, तब तक के लिए आप जहा भी रहिए खुश रहिये और खुशियाँ बाटते रहिये।
आपका बहुमूल्य समय हमें देने के लिए दिल से धन्यवाद …