Chanakya Niti Book Summary in Hindi | Chanakya Niti in Hindi
नमस्कार साथियों, आप सभी का हमारे नॉलेज ग्रो हिन्दी ब्लॉग में स्वागत है। दोस्तो आज की यह ब्लॉग पोस्ट आप सभी के लिए बहुत ही स्पेशल और रोमांचक होने वाली हैं। क्योंकि दोस्तो में आज आप सभी के साथ Chanakya Niti Book Summary in Hindi में शेयर करने वाला हूं।
दोस्तो चाणक्य को इतिहास का सबसे महान और चालाक पॉलिटेशन माना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने तेज बुद्धि और राजनीति के दम पर नंदा राजवर्ष को पूरे जड़ से उखाड़ कर चंद्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत का राजा बना दिया था। उनके द्वारा बनाई गई नीतियां इतनी कारगर होती थी की लोग अपने लाइफ में सफलता हासिल करने केलिए इन्हे आज भी फॉलो करते हैं।
Chanakya Niti Book Summary in Hindi | Chanakya Niti in Hindi
दोस्तो आज के इस ब्लॉग पोस्ट में भी हम आपके साथ उनके द्वारा लिखी गई Chanakya Niti Book में बताए गए सफल जीवन के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हे फॉलो करके कोई भी व्यक्ती अपने जिंदगी को सफल बना सकता है।
तो दोस्तो चलिए जानते है वो 7 महत्वपूर्ण नियम जो आपको सफल और कामयाब व्यक्ति बनाने में मदद करेगी। तो बिना समय गंवाए शुर करते हैं…
अपने गोल्स के बारे में किसी को भी मत बताओ
दोस्तो आचार्य चाणक्य जी कहते हैं की किसी भी इंसान को अपने लाइफ के लक्ष और अपने अच्छे इरादो और संकल्पो के बारे में किसी को भी नही बताना चाहिए। क्योंकि दरअसल उनका मानना है की हमे किसी भी लक्ष को हासिल करने केलिए बिना किसी शोर शराबे के हमे अपना काम करते रहना चाहिए।
दोस्तो असल में होता यह की जब हम अपने गोल्स के बारे में किसी दूसरे इंसान को बताते हैं, तो लोगों से हमे २ तरह का रेस्पोंस मिलता है। पहले तो वह लोग होते हैं जो आपके गोल्स के बारे में जानकर खुश हो जाते हैं और इसके लिए हमे शुभ कामनाएं भी दे देते हैं।
दोस्तो इस तरह से हम लोगों से खुद की तारीफ सुनकर हम बहुत ही ज्यादा खुश हो जाते हैं, चुकी लोग हम से पहले से ही इंप्रेस्ड हो चुके होते हैं, तो कही ना कही हम यह सोचने लगते हैं, की अब हमे कुछ ज्यादा करने की जरूरत ही नहीं है। यानी की दोस्तो हमारे मन में हमारे गोल्स को पूरा करने की डिजायर कम हो जाती है और हमारा मोटिवेशन डाउन हो जाता हैं।
दोस्तो इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते है जो आपके गोल्स के बारे में जानते ही निगेटिव बाते करना शुरू करने लगते है। जैसे की तुमसे यह नही हो पाएगा और तुम इतनी मेहनत कर ही नहीं पाओगे, और इन नेगेटिव बातो को सुनकर हमारे मन में भी एक नेगेटिव प्रभाव पड़ता है, जिससे की हमारा मोटिवेशन डाउन हों जाता हैं।
दोस्तो यानी कि दोनों तरह की मामलो में हमारा मोटिवेशन कम होता हैं। इसीलिए आचार्य चाणक्य जी कहते हैं की “हमारे अपने गोल्स को कभी भी किसी दूसरे इंसान को नही बताना चाहिए और उसे सीक्रेट ही रखिए”
शिक्षा ही आपकी सबसे अच्छी दोस्त है
दोस्तो आचार्य चाणक्य अपनी चाणक्य नीति किताब में हम सभी से यह कहते हैं की एजूकेशन ही आपकी सबसे अच्छी दोस्त होती है। क्योंकि एक पढ़े लिखे इंसान की ही सब जगह इज्जत होती है और शिक्षा के सामने जवानी और सुंदरता जैसे लुभावनी चीजे भी फीकी पड़ती है।
दोस्तो आचार्य चाणक्य जी का कहना है की इंसान की सुंदरता उसकी मन और दिमाग में होती है, नाकी उसके शरीर की सुंदरता मैं नहीं। एक बार एक इंसान शारीरिक रूप से कमजोर हो सकता है और यह भी हो सकता है की उसके पास ज्यादा संपत्ति भी नही हो। लेकिन अगर उसके पास एजुकेशन होंगी यानी की उसके पास शिक्षा होंगी तो वह इंसान उस शिक्षा दम पर कुछ भी हासिल कर सकता है और इसके वजह से वो हर जगह इज्जत पाएगा।
दोस्तो इंसान की अमीरी और शरीर की खूबसूरती और ताकत समय के साथ खत्म हो जाती है। लेकिन उसकी शिक्षा और ज्ञान मरते दम तक उसके साथ रहता है। ज्ञान की सबसे खास बात यह है की ये किसी के साथ शेयर करने से कभी भी कम नहीं होता हैं बल्कि और भी ज्यादा बढ़ जाता हैं।
दोस्तो आपका ज्ञान को कोई दूसरा इंसान चुरा नही सकता है, एक बार आपका धन संपत्ति कोई दूसरा इंसान आपसे चुरा के ले जा सकता है, लेकिन आपके ज्ञान को कभी भी कोई आपसे चुरा कर ले जा नही सकता है। इसीलिए किसी भी इंसान के कामयाब होने के लिए यह बहुत ही जरूरी होता हैं, की वो अच्छी शिक्षा जरूर प्राप्त करे।
बूंद बूंद से सागर भरता है. (सेविंग और इन्वेस्टमेंट)
दोस्तो चाणक्य कहते हैं की जैसे पानी की छोटी छोटी और नन्ही बूंदे गिरते हुए एक बड़े मटके को भी भर देती हैं, ठीक वैसे ही इंसान को भी ज्ञान और पैसा जमा करते रहना चाहिए। दोस्तो असल में चाणक्य जी हमे यह समझाने जा रहे की जिस तरह हम किसी नई चीज को हम हर दिन थोड़ा थोड़ा सिखते है तो बहुत ही जल्द उस चीज को लेकर हमारे अंदर नॉलेज का भंडार हो जाता हैं।
दोस्तो ठीक इसी तरह पैसे को थोड़ी थोड़ी मात्रा में नियमित रूप से जमा किया जाए तो उसको भी काफी ज्यादा मात्रा में खट्टा किया जा सकता है। और आज इस मॉडर्न साइंटिफिक भाषा में इसे कंपाउंड इफेक्ट भी कहते हैं। उदाहरण के लिए जब कोई व्यक्ति किताब पढ़ता है तब उसकी नॉलेज थोड़ी से बढ़ती है।
लेकिन वही इंसान धीरे धीरे करके 100 किताबे पढ़ले तो उसकी नॉलेज इतनी बढ़ जाएगी की खुद भी नहीं सोच सकता। इसीलिए जिंदगी में कामयाबी हासिल करने केलिए ज्ञान और पैसे को जमा करने की आदत का होना बहुत ही जरूरी है।
वैसे दोस्तो में आप सभी को बताना चाहता हूं की Chanakya Niti Book Summary in Hindi आर्टिकल को लिखने का आइडिया मुझे Kuku FM Mobile App पर chanakya niti hindi audiobook सुनते वक्त आया था। दोस्तो आप यहां पर १००० किताबों का एक्सेस सिर्फ एक किताब के प्राइस में पा सकते हैं।
दोस्तो हाला की हम इसके बारे में बाद में बात करेंगे, उससे पहले चलिए जानते आचार्य चाणक्य के अगले कुछ रूल्स के बारे में…
दुसरो की गलतियों से सीखो
दोस्तो आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई व्यक्ति तभी सफल हो सकता है, जब उसके अंदर दूसरे लोगों की गलतियों से सीखने की काबिलियत हों। क्योंकि जब हम दूसरो की गलतियों से सीखते हैं तब हम उन गलतियों को दोहराने से बच जाते है, जो गलतियां हमने कभी की ही नहीं होती है। इससे हमारा नुकसान के अलावा हमारा मूल्यवान समय भी बचता है।
असल में हम सभी के पास इतना समय और मौके ही नही होते है की, हम बार बार खुद गलतियां करके खुद की गलतियों से सीखे। इसीलिए हमे हमेशा अपने आसपास की जगह नजर रखनी चाहिए और यह ऑब्जर्व करना चाहिए की दूसरा इंसान क्या क्या गलतियां कर रहा है। और उस इंसान की गलतियों से सबक लेकर खुद उन्हे दोहराने से बचना चाहिए।
क्योंकि दोस्तो लाइफ में वही इंसान हमेशा सफल होता हैं जो खुद की गलतियो के साथ साथ दूसरो की गलतियो से भी सबक लेता है।
अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले
आचार्य चाणक्य जी कहते हैं की अगर कोई व्यक्ति कुछ सीखना या कोई शिक्षा हासिल करना चाहता है। तो यह तभी संभव हो सकता है, जब वो व्यक्ति अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकले। और अगर कोई व्यक्ति अपने कंफर्ट जोन में रहते हुए कोई चीज या कोई शिक्षा हासिल करना चाहता है। तो फिर उसको उस इच्छा को अपने मन से तुरंत निकाल देना चाहिए।
क्योंकि दोस्तो हमेशा अपने कंफर्ट जोन में रहने वाला व्यक्ति लाइफ में कुछ भी हासिल नहीं कर सकता है। असल में चाणक्य जी हमसे यह कह रहे हैं की किसी भी इंसान की इच्छा कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर ही पूरी हो जाती है।
दोस्तो असल में दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो कुछ नया और बड़ा हासिल करने की इच्छा तो रखते हैं, लेकिन साथ ही उसके लिए उन्हें कोई भी मेहनत करनी नही होती हैं और ऐसे लोग जिंदगी में कुछ भी हासिल नहीं कर पाते हैं। दोस्तो वो कहते हैं ना की “कुछ भी पाने केलिए कुछ भी खोना पड़ता है” ठीक उसी तरह “हर इंसान को कुछ सीखने केलिए अपने कंफर्ट जोन को भी छोड़ना पड़ता है”
दोस्तो साथ ही अपना लक्ष हासिल करने के लिए आपको कई बार ऐसी चीजे करनी पड़ती है, जो आपके कंफर्ट से बाहर होती हैं।
हमेशा एक्सपर्ट से सीखो
दोस्तो यहां पर चाणक्य का कहना है की इंसान को मैनर्स श्रीष्टाचारक राजकुमारी से, अच्छा बोलना विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति से और झूट बोलना एक ज्वारियो से सीखना चाहिए। कहने का मतलब यह सिर्फ यह है की “इंसान को जो भी कुछ सीखना है, उसे उस फील्ड में एक्सपर्ट व्यक्ति से ही सीखना चाहिए”
बहुत से लोगों को यही नहीं पता होता की कौन सी चीज किस इंसान से सीखनी या डिस्कस करनी चाहिए? और अक्सर लोग हमेशा समस्या या उलझन आने पर हर किसी से भी एडवाइज लेनी शुरू कर देते है, और ऐसा होने पर वो अलग अलग लोगों से अलग अलग बाते सुनकर पूरी तरह से कन्फ्यूज हो जाते है और उनकी समस्या सॉल्व होने के बजाय और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
उदाहरण केलिए किसी इंसान को अगर अपना वजन कम करना हो, तो उसे ऐसे इंसान से एडवाइज लेनी चाहिए जिसने सच मे खुद का वजन कम किया हो। नाकी उस व्यक्ति से जो हमेशा से ही दुबला पतला रहा हो या ऐसे व्यक्ति से जो हमेशा से ही जिसका पेट बाहर निकला हुआ हो और मोटा हो। ठीक इसी तरह हमे पैसे से रिलेटेड एडवाइज भी उन्ही लोगों से लेनी चाहिए जिसने सच में पैसा कमाया हो।
कभी भी अपने राज को किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर मत किजिए
दोस्तो चाणक्य का कहना है की किसी भी इंसान को अपने गहरे राज और अपनी कमजोरिया और स्ट्रेंथ को किसी व्यक्ति के साथ शेयर मत किजिए। क्योंकि आप यह अंदाजा कभी नही लगा सकते हैं कि कौन सा इंसान आपको कब धोका दे जाए और आपके कमजोरिया और आपकी ताकत का गलत फायदा उठा ले जाए।
इसीलिए दूसरे लोगों के हाथो में खुद को कंट्रोल करने की पावर्स देने से बचने का सबसे अच्छा तरीका यही होता हैं, की कभी भी अपने राज को किसी भी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। क्योंकि अगर हम ऐसा करने में सफल हो जाते है, तो लाइफ में कभी भी कोई इंसान ना तो हमे कंट्रोल कर पाएगा और नाही किसी भी तरह का हमारा फायदा उठा पायेगा।
Chanakya Niti Hindi Audiobook Free Download
दोस्तो अगर आप Chanakya Niti Hindi Audiobook 🔊 को सुनना चाहते हैं तो आप kuku FM Mobile App में हर दिन 1 रूपए से भी कम खर्चे में 1000 Book Summaries, Podcast और Stories जैसे ऑडियो 🔊 कंटेंट का एक साल का एक्सेस सिर्फ ₹399 में मिल जायेगा।
दोस्तो सिर्फ चाणक्य नीति ही नही बल्कि स्वामी विवेकानन्द की जीवनी , रिच डैड पूअर डैड बुक, नेपोलियन हिल जी का सोचिए और अमीर बनिए बुक, और पावर ऑफ हैबिट जैसी हजारों बेस्ट सेलर किताबो की ऑडियो बुक हिंदी और मराठी जैसी अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। kuku FM Mobile App को फ्री में डाउनलोड करने की लिंक नीचे दी हुई है।
Chanakya Niti Book in Hindi Pdf Free Download
दोस्तों अगर आप Chanakya Niti in Hindi PDF Free Download करके पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे👇 दिए हुए लिंक पर क्लिक कीजिए और Chanakya Niti in Hindi PDF को फ्री में डाउनलोड किजिए।
Hindi Book : Buy Now on Amozon
Chanakya Niti in Hindi PDF Free Download
Chanakya Niti in Marathi Pdf Free Download
हमारे अन्य आर्टिकल्स
- सोचिए और अमीर बनिए कंप्लीट हिंदी बुक समरी
- टाइम मैनेजमेंट बुक सम्मरी इन हिंदी
- इकिगाई बुक समरी इन हिंदी
- द साइंस ऑफ गेटिंग रिच बुक समरी इन हिंदी
- सीक्रेट्स ऑफ मिलेनियर माइंड कंप्लीट हिंदी बुक समरी
- द सीक्रेट्स बुक समरी इन हिंदी में
- बेबीलॉन का सबसे अमीर आदमी कंप्लीट हिंदी बुक समरी
- द अल्केमिस्ट कंप्लीट बुक समरी हिन्दी में
- द मेडिटेशन बुक समरी इन हिंदी में
दोस्तो अगर आपको हमारे द्वारा लिखा हुआ Chanakya Niti Book Summary in Hindi आर्टिकल पसंद आया होगा और आपके लिए उपयोगी सिद्ध हुआ होंगा, तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook और टेलीग्राम पर इसे जरूर शेयर कीजिए।
धन्यवाद…
great article