दोस्तो अगर आप सफलता के लिए क्या जरूरी है, यह जानना चाहते हैं? तो आप सफलता की कुंजी क्या है? आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़िए।
हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ पाना चाहता है, कुछ बनना चाहता है, लेकिन कुछ परसेंट लोग ही अपने उस सपने को पूरा कर पाते है, जो वे हर वक्त देखते रहते हैं। इसके पीछे क्या कारण है???
क्या आप जानना चाहते हैं???
अगर हां, तो यह कहानी आपके लिए ही है। दोस्तो यह कहानी गौतम बुद्ध की जीवन से ली गई है और इस कहानी को अगर आप अंत तक पढ़ते हैं, तो आपको समझ में आ जाएगा की सफलता की कुंजी क्या है और सफलता के लिए क्या आवश्यक है? तो चलिए कहानी को शुरू करते हैं।
सफलता की कुंजी क्या है? जानिए गौतम बुद्ध की कहानी से!
दोस्तो एक बार गौतम बुद्ध अपने कुछ भिक्षुओं के साथ एक गांव से गुजर रहे थे, और उस गांव में पानी की व्यवस्था बिलकुल भी नहीं थी। जिसके कारण लोगो को अपने गांव से बहुत दूर पानी लाने के लिए जाना पड़ता था। उस गांव के निकट ही बहुत बड़ा मैदान था, जिसमे बहुत सारे छोटे छोटे गढ़े खुदे हुए थे।
बुद्ध के सभी भिक्षुओं में से एक भिक्षु जिज्ञासा वश गौतम बुद्ध से पूछता है कि इस मैदान पर जो गढ़े खुदे हुए हैं उनका क्या उपयोग हैं? अपने भिक्षु का प्रश्न सुनकर बुद्ध मुस्कुराते हैं और कहते है कि मेरे प्रिय भिक्षु इस गांव में पानी की बड़ी समस्या है और इसीलिए इस गांव के लोगो ने पानी की खोज में यह छोटे छोटे गंढ़े खोदे हुए हैं।
उत्तर सुनते ही वह बौद्ध भिक्षु दौड़कर वहा पर चला जाता है और उन गंढ़ो में पानी खोजने लगता है। परंतु उस बौद्ध भिक्षु को उन गंढ़ो में एक पानी की बूंद भी नही मिलती। उसके बाद वो गौतम बुद्ध के पास वापस आकर पूछता है की बुद्ध इन गंढ़ो में तो पानी है ही नही।
उसके बाद गौतम बुद्ध मुस्कुराते हैं और अपने भिक्षु से कहते है कि प्रिय भिक्षु क्या तुम्हे वहा दूर लोगो की जाती भीड़ दिख रही है? इस पर बौद्ध भिक्षु कहता है की हा, बुद्ध में देख सकता हूं।
इसके बाद बुद्ध कहते है की वे सभी लोग इस गांव से बहुत दूर एक नदी है, वहा पर से पानी लेने के लिए जा रहे हैं। उसके बाद बुद्ध का भिक्षु बुद्ध से पूछता है कि बुद्ध क्या इस गांव के आसपास के जमीन में पानी बिलकुल भी नहीं है?
इस पर बुद्ध कहते है की पानी तो है, लेकिन इस गांव में ऐसा कोई नही है कि उस पानी तक पहुंच सके। इसके बाद बौद्ध भिक्षु कहता है की में कुछ समझा नहीं बुद्ध!! इसके बाद गौतम बुद्ध कहते है की क्या तुम इस मैदान पर खुदे हुए गंढ़े देख रहे हो।
इस मैदान पर खुदे हुए यह सभी गंढ़े पानी की खोज में खुदे हुए हैं। लेकिन एक भी गंढ़े से पानी प्राप्त नहीं हुआ है। जानते हो क्यों? क्योंकि परिश्रम तो किया गया लेकिन सही दिशा में नही किया गया है।
अगर ये सब गांव वाले अलग अलग सौ गंढ़े खोदने के बजाय सिर्फ एक ही गंढ़े को सौ गंढ़ो की बराबर खोदते, तो ये सब गांव वाले पानी तक अवश्य पहुंच जाते।
दोस्तो मनुष्य का मन भी इस प्रकार ही है, वह एक ही समय में सौ दिशाओं में भागता हैं। अगर मनुष्य अपने मन को एक ही दिशा में लगाए तो वह अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचेगा। परंतु बहुत ही कम लोग इस बात को समझ पाते है।
कुल मिलाकर : सफलता की कुंजी क्या है?
दोस्तो आपकी असफलता का कारण आपका मन ही है और आपके मन का सौ अलग अलग दिशाओं में भागना और आपको इसे किसी एक दिशा में केंद्रित ना कर पाना है।
जब तक आपका मन पूरी अकाग्रता के साथ किसी एक दिशा में नही चलेगा, तब तक आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सकते हैं। और तब तक आप सफल नही हो सकते चाहे आप कितना भी प्रयास क्यों न कर लें।
इसीलिए कोई व्यक्ति अगर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है, तो उसे अपने मन को एक ही दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि कठिन परिश्रम करना बेकार है, यदि उसे सही दिशा में नही किया जाए तो…
दोस्तो आज आपने सफलता की कुंजी क्या है? कहानी के जरिए यह सीखा की कठिन परिश्रम करना बेकार है, यदि उसे सही दिशा में नही किया जाए तो। आपको हमारे द्वारा लिखा हुआ सफलता की कुंजी क्या है? आर्टिकल अगर आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होंगा, तो इसे अपने दोस्तो के साथ अवश्य शेयर कीजिए।
हमारे अन्य आर्टिकल्स :
- टॉप 15 प्रेरणादायक कहानियां हिंदी में
- गौतम बुद्ध की जीवनी और उनकी शिक्षाए
- सफलता क्या है और सफलता कैसे हासिल करें?
- सफल जीवन के 100 नियम
- बुद्ध से जाने अपने मन को कैसे नियंत्रित करें?
- Top 10 Real Life Inspirational Stories In HindI
- बुद्ध से जाने बुद्धिमान कैसे बने और बुद्धिमान किसे कहते हैं?
- क्या जोतिषी हमारा भविष्य बता सकता है? जानिए एक सच्ची कहानी से
- जिनियस लोगों की ७ निशानियां
- रतन टाटा के सफलता के 10 सुनहरे नियम
- 5 आदतें जो आपका जीवन बदल देंगी।
- कर्म क्या है जानिए गौतम बुद्ध के जीवन से
- एकलव्य की कहानी जो आपका माइंडसेट चेंज कर देगी।
- हमारा सच्चा दोस्त कौन है? जानिए श्री कृष्ण के जीवन से
सफलता की कुंजी pdf Free Download
दोस्तो अगर आप सफलता की कुंजी Book in Hindi pdf Free Download करना चाहते हैं, तो नीचे दिए हुए डाउनलोड लिंक पर क्लिक कीजिए और सफलता की कुंजी Book pdf Free Download कीजिए।
सफलता की कुंजी pdf : Download
दोस्तो क्या आप नॉलेज ग्रो ब्लॉग पर पहली बार आए हुए हैं, तो में आप सब को बताना चाहूंगा कि में इस ब्लॉग पर हर दिन आप सब केलिए ऐसे ही लाइफ चेंजिंग कहानियां आर्टिकल के माध्यम से लेकर आता रहता हूं। और उसके साथ ही सफल और कामयाब लोगों की जीवनी और उनके द्वारा लिखित किताबो की समरी हिन्दी में आर्टिकल के माध्यम से लेकर आता रहता हूं।
इसीलिए दोस्तो आप हमारे नॉलेज ग्रो ब्लॉग को Subscribe जरूर किजिए। नॉलेज ग्रो ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए नीचे👇 बाए साइड में दिए हुए घंटी के 🔔 आइकॉन पर क्लिक कीजिए और हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब किजिए।
दोस्तो फिर मिलेंगे एसे ही एक इंट्रेस्टिंग और दिल को छू लेने वाली कहानियों के साथ तब तक केलिए आप जहा भी रहिए खुश रहिए और मुस्कुराते रहिएं।
आपका बहुमुल्य समय देने केलिए🙏धन्यवाद।