क्या जोतिषी हमारा भविष्य बता सकते हैं जानिए एक सच्ची घटना से | Story on Astrology in Hindi
नमस्कार साथियों आप सभी का नॉलेज ग्रो हिन्दी ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो आज का यह आर्टिकल आप सभी के लिए बहुत ही स्पैशल और शानदार साबित होने वाला है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल के माध्यम से में आपको बताने वाला हु, की क्या सच में जोतिषी हमारा भविष्य बता सकते हैं ?
दोस्तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते ही आपको समझ आ जायेगा कि क्या सच में जोतिषी हमारा भविष्य बता सकते हैं? और आपको इस आर्टिकल से बहुत ही बड़ी सीख मिलने वाली है। इसीलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़िए। तो बिना समय को गवाएं चलिए शुरू करते हैं।
क्या जोतिषी हमारा भविष्य बता सकते हैं जानिए एक सच्ची कहानी से | Story on Astrology in Hindi
दोस्तों एक बार एक अकडू व्यक्ति जोतिषी के पास आता है और जोतिषी से कहता है की में अपना भविष्य जानना चाहता हूं? क्या आप मुझे मेरा भविष्य बता सकते हैं? वह जोतिषी हसता हैं और कहता है की अरे भाई ये कैसा प्रश्न है! हमारा तो काम ही लोगों को उनका भविष्य बताना है?
आओ इधर अभी तुम्हारा भविष्य तुम्हे बता देता हूं, वह अकडू व्यक्ति उस जोतिषी के पास चला जाता हैं और अपना हाथ उन्हें दिखाने लगता हैं। कुछ मिनिटो तक लगातार हाथ को घूरने के बाद वह जोतिषी उस अकडू व्यक्ति को उसका भविष्य बताना शुरू कर देता है।
वह जोतिषी उस अकडू व्यक्ति को उसके भविष्य के बारे में सबकुछ अच्छा अच्छा बताता है, लेकिन अचानक से वह जोतिषी उस अकडू व्यक्ति से कहता है की वैसे तो तुम्हारा भविष्य बहुत अच्छा है, लेकिन 22 वर्ष की उम्र में तुम्हारे जीवन पर बहुत बड़ा संकट आएगा, और अगर तुम उस संकट से बच गए तो तुम्हारा जीवन किसी राजा महाराजा की तरह बीतेगा।
- जरुर पढें: अपना भाग्य कैसे बदलें?
वह अकडू व्यक्ति उस जोतिषी से कहता है की कैसा संकट गुरूजी? वह जोतिषी कहता है की संकट इतना खतरनाक है की उस संकट के द्वरान तुम्हारे प्राण भी जा सकते है। उसके बाद वो अकडू व्यक्ति उस जोतिषी से पूछता है की क्या इस समस्या का समाधान कोई नही है???
उसके बाद जोतिषी उस अकडू व्यक्ति से कहता है की समाधान है, तुम्हे अपने सीधे हाथ की बीच की उंगली में एक नीले रंग के पत्थर की अंगूठी पहननी पड़ेगी। उस जोतिषी के पास बहुत सारी अंगूठियां थी और इस जोतिषी ने भी अपने हाथ में कई सारी अंगुठिया पहन कर रखी थी।
वह अकडू व्यक्ति कहता है की तो आप मुझे जल्दी से जल्दी उस अंगूठी को मुझे दे दीजिए। वह जोतिषी कहता है कि परन्तु इसकी कीमत ₹1001 रुपए है। क्या तुम इतनी कीमत चुका सकोगे? वह अकडू व्यक्ति कहता है की आप पैसे की चिंता मत करिए, बस मुझे ये अंगूठी दे दीजिए।
उसके बाद वो जोतिषी उस अकडू व्यक्ति को वो अंगूठी दे देता है। अंगूठी ले लेने के बाद वह अकडू व्यक्ति इधर उधर की बाते करने लगता है, वह जोतिषी बीच बीच में उस अकडू व्यक्ति को पैसों की याद दिलाने की कोशिश करता रहता है। लेकिन वह अकडू व्यक्ति उस जोतिषी के बात को नजरंदाज करता रहता है।
जब बहुत समय बीत जाता है और वो अकडू व्यक्ति अंगूठी को लेकर वहा से जाने लगता हैं। तब वह जोतिषी उस अकडू व्यक्ति से कहता है की अरे भाई अंगूठी के पैसे तो देते जाओ। उसके बाद वो अकडू व्यक्ति उस जोतिषी के गाल पर जोर से एक थप्पड़ मारता है। थप्पड़ लगते ही वह जोतिषी तिलमिला जाता हैं और पूछता है की आपने मुझे थप्पड़ क्यों मारा?
तो वह अकडू व्यक्ति उस जोतिषी को हाथ जोड़ कर कहता है की यह बात तो आप बताएंगे गुरु जी, क्या आज सुबह आपने अपने आज का भविष्य नहीं देखा था??? क्या आपके हाथ की इन चमत्कारी अंगूठियों ने आपको यह नही बताया था कि आज आपको एक थप्पड़ लगने वाला है।
Conclusion Of Story on Astrology in Hindi With Moral
दोस्तों इस लाइफ चेंजिंग कहानी से हमे यह सीखने को मिलता है की जो दुनियां का भविष्य बताता है, वह अपने भविष्य से कैसे अनजान रह सकता हैं। देखिए सवाल यह नही है की कोई आपका भविष्य बता सकता है या नही? बल्की सवाल यह है की क्या वास्तव में आपको अपने भविष्य को जानने की आवश्यकता है?
दोस्तो यह जीवन सुंदर केवल तब तक है, जब तक ये अनिश्चित है। अगर आपको यह पता लग जाए की कल क्या होंगा तो यह जीवन बेस्वाद हो जायेगा। इसीलिए जोतिषी यो पर विश्वास करने के बजाय अपने कर्मो पर विश्वास करो।
दोस्तो आज की यह लाइफ चेंजिंग कहानी आपको कैसी लगी कृपया हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके ज़रूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह कहानी पसंद आई होगी और आपके लिए उपयोगी साबित हुई होंगी तो अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अवश्य शेयर कीजिए।
हमारे अन्य आर्टिकल्स
- बुद्ध से जाने अपने मन को कैसे नियंत्रित करें?
- कर्म क्या है जानिए गौतम बुद्ध की कहानी से
- सफलता की कुंजी क्या है?
- बुद्ध से जाने बुद्धिमान कैसे बने और बुद्धिमान किसे कहते हैं?
- दिल को छू लेने वाली पिता और पुत्र की कहानी
- सफल जीवन के 100 नियम
- रतन टाटा की सफलता के 10 नियम
- एकलव्य की प्रेरणादायक कहानी
दोस्तो क्या आप नॉलेज ग्रो हिन्दी ब्लॉग पर पहली बार आए हुए हैं? तो में आप सभी से कहना चाहूंगा की में हर दिन आपके लिए हिंदी में लेकर आता रहता हूं।
- लाइफ चेंजिंग प्रेरणादायक कहानियां
- प्रेरक और सेल्फ हेल्प किताबो की समरी
- प्रेरणादायक लोगों की सच्ची कहानियां
- प्रेरणादायक मोटिवेशन कोट्स हिंदी में
दोस्तों आज के इस Story on astrology in Hindi आर्टिकल में सिर्फ इतना ही फिर मिलेंगे ऐसे ही एक लाईफ चेंजिंग आर्टिकल के साथ तब तक के लिए आप जहा भी रहिए खुश रहिए।
आपका बहुमूल्य समय के लिए दिल से धन्यवाद!