Motivational Story In Hindi – समय का महत्व
दोस्तो आज में आपके साथ जो कहानी शेयर करने वाला हु, वह कहानी पढ़ने के बाद आपको ऐसा लगेगा की मुझे अभी ही कुछ एक्शन लेनी चाहिए और मेरे टाइम की Value यह हैं और मुझे अभी ही मेरे इस टाइम को बचाना है और कुछ बड़ा करके दिखाना है।
ये कहानी आपको जिंदगी भर याद रहनी वाली हैं, क्यूँकी दोस्तो हम कहानी कभी नहीं भूलते और कहानी हमे जिंदगी भर याद रहती है। दोस्तो हम कोई लेसन पढ़ते हैं, या कुछ सीखते हैं तो उसे हम कुछ दिनों के बाद भूल जाते हैं लेकिन कहानी हमे जिंदगी भर याद रहती है।
दोस्तों ये प्रेरणादायक कहानि पाठकों को पढ़ने के लिए हिंदी और मराठी इन दोनो भाषाओं में उपलब्ध है, अगर किसी पाठक को ये कहानी मराठी में पढ़ना हैं, तो आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके मराठी में भी पढ़ सकते हैं।
- मराठी पाठक : Best Motivational Story in Marathi For Success
दोस्तो ये कहानी है एक kingdom की एक ऐसे राज्य की जहा हर ५ साल मैं एक राजा को चेंज किया जाता था। दोस्तो जब भी किसी राजा के 5 साल पूरे होने वाले होते थे, तब उसको भेज दिया जाता है, एक ऐसे जंगल के अंदर जहा पर उसको खाने पिने के लिए कुछ भी नही होता है। और जहा पर बहुत जंगली जानवर होते हैं वही उसको खा लेते थे।
दोस्तो उसके बाद एक राजा के 5 साल कंप्लीट होते हैं, तब उसको नए कपड़े पहनाए जाते हैं और उस राजा को हाती पे बैठाया जाता है। और उसके बाद उसको गुड बाय कहने के लिए उसको एक बोट पे बैठा दिया और उसको भेज दिया गया एक ऐसे जंगल में जहा पे उसको खाने और पीने के लिए कुछ भी नही होता है, जहा पे वो अपना गुजारा भी नही कर सकता है।
जैसे ही उस राजा को भेज दिया जाता है, अब उस राज्य के लोग सोचने लगते हैं कि अब हमारे राज्य का नया राजा कौन बनेगा? तब उनको पता चलता है की हमारे राज्य में एक बंदा ऐसा हैं, जो बहुत होशियार इंसान हैं और उसको हमारे राज्य का राजा बना देना चाहिए। जैसे ही राज्य के सभी लोग उसके पास चले जाते हैं और उस बन्दे को रिक्वेस्ट करते हैं क्या आप हमारे राज्य का राजा बनोगे?
तो वह बंदा मना कर देता हैं क्योंकि उसको सारी बाते बताई जाती है की जब भी हमारे राज्य में किसी राजा के 5 साल पूरे हो जाते हैं, तो उस राजा को ऐसी जगह पर भेज दिया जाता है, जहा पर उस राजा को जानवर ही खा लेते हैं और वहा पर जीवन नही है। तब उस जगह के लोगों ने उनको बोला की प्लीज आप हमारे राज्य के राजा बनिए, क्योंकि आप बहुत होशियार और चालक भी हो और आप अच्छे तरीके से हमारे राज्य को चला लोंगे।
दोस्तो सभी की रिक्वेस्ट के बाद उस इंसान ने बोला की हा, मैं आपके राज्य का राजा बनने के लिए तैयार हूं और मैं इस बात के लिए भी सेहमत हु, कि पाच साल के बाद मुझे ऐसे जगह पर भेज दिया जायेगा, जहा पर कोई जीवन नही है। जैसे ही वो इंसान उस राज्य का राजा बन जाता है। तब उसके 3 दिन के बाद वो राजा अपने लोगों से पूछता है, की कौन सी वो जगह है, जहा पर हर राजा को 5 साल पूरे होने के बाद भेज दिया जाता है।
वो नया राजा अपने लोंगो के साथ उस जंगल के अंदर विजिट करके देखता है की कौन सी वह जगह है, जहा पर सभी राजाओं को मरने के लिए छोड़ दिया जाता हैं। उसके साथ ही वो यह भी देखता है की उस घने जंगल में पिछले बहुत राजाओं की लाशे भी पड़ी हुई है और वो जंगल इतना ज्यादा घना है की वहा पर बहुत अलग अलग तरह के जानवर रह रहे होते है।
उसके बाद उस नए राजा का चलता हैं दिमाग। वो सब देखने के बाद वो राजा एक गजब का प्लानिंग करता है। वह राजा उस 5 साल मैं बहुत ही गजब का प्लानिंग करता है, दोस्तो आपको यही से कुछ सीखना है। जब राजा देखता है की ये बहुत ही ज्यादा घना जंगल है और यहां बहुत जंगली जानवर है। मेरे 5 साल पूरे हो जाने के बाद मुझे इस जंगल में तो कतह नही आना है और इसके लिए मुझे कुछ करना होंगा।
उसके बाद राजा अपना दिमाग चलाता है। राजा पहले ही साल में उस जंगल के सारे पेड़ो और पोधो को कटवाता है। और राजा ने वो सारी चीजे वहा से हटवा दि जिससे वो जंगल इतना घना लग रहा था और वहा के सारे जानवरो को भी वहा से हटवा दिया। दोस्तो राजा ने दूसरे साल में उस पर ओर काम किया, ओर उस जगह को ऐसा बनवा दिया जिससे वो जंगल ना लगे।
दोस्तो तीसरे साल में वहा पे एग्रीकल्चर का काम चलाया गया और चौथे साल में वहा पर काफी सारी बिल्डिंग, कॉम्प्लेक्स और रोड बनने भी शुरू हुए। उसी के साथ ही वहा पे लोगों ने काफी सारे घर बनाने भी शुरू कर दिए थे। पाच वे साल मैं तो वहा पर लोगों का रहने का भी इंतजाम कर दिया। इन 5 सालो मै ये सारी चीजे करने के साथ ही राजा अपनी सेविंग भी कर रहा था।
- जरुर पढें: जीवन की यात्रा पर प्रेरणादायक कहानी
दोस्तो राजा बहुत कम खर्चे करता था और सेविंग्स भी बहुत करता था, ताकि वो पैसे खर्च कर पाए अपनी उस जगह पर जिसे वो 5 साल से तैयार कर रहा है। दोस्तो उसके बाद जैसे ही उस राजा के 5 साल पूरे होने ही वाले थे, वो अपने राज्य के लोगों को बोलता है की मेरे पाच साल कंप्लीट होने वाले हैं और मुझे मेरे उस जगह पर भेज दीजिए, जहा पर आप मुझे 5 साल बाद भेज देने वाले थे।
तब उस राज्य के लोग बोलते हैं की अभी आपके 5 साल पूरे नही हुए हैं और अभी आपके पाच साल पूरे होने मैं अभी 10 दिन बाकी है। राजा को बहुत excitement हो रही थी, क्यौकि राजा को अपनी उस जगह भेज देने वाले थे, जहा पर उसने अपनी खाने पीने और रहने की तैयारी पिछले पाच साल पहले से ही करवा कर रखी थी।
दोस्तो जैसे ही उस राजा के 5 साल पूरी तरह से कंप्लीट हो जाते हैं, तो उस राजा को भी नए कपड़े पहनाए गए और उस राजा को गुड बाय करने के लिए उसे एक हाती पर बैठाया गया। लेकिन उस राज्य के लोगो ने देखा कि राजा तब भी हस रहा है। पिछले हर साल ऐसा होता था की जब भी किसी राजा के 5 साल कंप्लीट हो जाते थे, तो वे सभी राजा रोते रोते जाते थे, लेकिन ये राजा तो हसता हुआ जा रहा है।
जब लोगों ने उनसे पूछा की आप इतने हस क्यों रहे हो यानी की आप इतने खुश क्यों हो? तब राजा सब को बोलता है की “जब आप दुनिया मैं आते हो यानी की जब आपका जन्म होता है, तो पूरी दुनिया हसती हैं और तब आप रोते होते हो, लेकिन कुछ ऐसा करके जाओ की ये पूरी दुनिया रोए और आप हस्ते हुए जाओ” दोस्तो यह लाइन आपने बहुत बार सुनी होंगी।
ठीक उसी तरह उस राजा ने भी ऐसा ही करा, उसने अपनी जिंदगी को ऐसी बनाली थी की वो हसता हुआ उस जगह पर जा रहा था। उसके बाद वह राजा बोलता है की, इससे पहले जितने भी राजा आए थे वो उस 5 साल में राज करने में, मजे करने और एशोआरामी की लाइफ जीने में इतने खो जाते थे, की वो भूल ही जाते थे की उनको 5 साल बाद एक ऐसी जगह पर भेज दिया जायेगा जहा पर उनको मरना पड़ेगा।
लेकिन मैने इस पाच साल में उस जगह को भी ठीक कर लिया और मुझे यह पता था की 5 साल बाद मुझे कहा भेज दिया जायेगा और उसके लिए मैं उस जगह पर काम किया। मेरे पास यही टाइम था काम करने के लिए और मैं खोया नही। मैं राजा तो जरूर था लेकिन मैं ये भी नहीं भुला की मेरा आने वाला टाइम कैसा होंगा और मैने मेरी भविष्य की प्लानिंग की और उस पर काम करना भी शुरू किया।
दोस्तो जब वो राजा जाता है तब वो खुश होते हुए जाता है और अपनी सारी सेविंग्स को भी अपने साथ में ले जाता है, जो उसने पिछले पाच साल में करली थी। दोस्तो राजा बन जाने के बाद उसने ज्यादा खर्च भी नही किया और उसने अपना फ्यूचर संभाला और उसने काम किया उसके उपर…
Morale of Motivational Story in Hindi
दोस्तो हमे इस कहानी से यह सीखने को मिलता है की हमे अपने जिंदगी मैं अपनी लाइफ को अच्छी बनाने के लिए कुछ ही टाइम मिलता है। अगर आप मेरी Age के हो और आपकी Age 16 से 25 साल के बिच में है तो यह Age आपकी गोल्डन Age हैं। दोस्तो इस Age में आपको जितना जोश मिलता है और जितनी भी आपके अंदर Excitement भरी हुई रहती है उतनी आपकी दूसरी Age में नही होती है।
दोस्तो इस Age में आपको इतनी मेहनत करनी है की आपका फ्यूचर अच्छा हो। क्योंकि अगर आप इस Age में सिर्फ मजे करते हो एंजॉय करते हो, तो हो सकता है की बाकी राजाओं की तरह आपको भी ऐसी जंगल में जाना होंगा, यानी की ऐसी गरीबी में जीना पड़ेगा जहा पर आपको जानवर खा जायेंगे यानी की आपकी गरीबी ही आपको खा जाएंगी।
लेकिन दोस्तो अगर आप उस चतुर राजा की तरह बनते हो जो लास्ट में आया था, ओर उसकी तरह अपनी जिंदगी की Planning करते हो और उस पर काम करते हो, तो आप आने वाले समय में अपनी पूरी जिंदगी को अच्छी तरह से निकाल सकते हो। बिलकुल उस राजा की तरह जिसने अपने लिए उस जंगल को पूरी तरह कटवाकर उस जंगल के बजाय एक kingdom बना दिया था, एक पूरा अलग सा राज्य बनवाया था।
दोस्तो क्या आप अपने जिंदगी का राज्य बना रहे हो या फिर आप अपने जिंदगी के राज्य को सिर्फ जंगल ही जंगल बनाकर रख रहे हो। अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी हो तो अपने सच्चे दोस्त के साथ इसे जरूर शेयर कीजिए।
क्योंकि दोस्तो यह कहानी आपको जिंदगी भर याद रहने वाली हैं, 10 साल बाद भी अगर कोई व्यक्ति आपको यह कहानी सुनाएगा, तो आप कहोगे की यार मैंने यह कहानी कही पर सुनी हुए हैं। क्योंकि कहानी हमे जिंदगी भर याद रहती है लेकिन बाते हम भूल जाते हैं।
दोस्तों अगर आपको यह कहानी पसंद आई होंगी तो इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर कीजिये. दोस्तों आज के इस आर्टिकल में सिर्फ इतना ही, दोस्तों हम आपसे फिर मिलेंगे ऐसे ही एक कहानी के साथ तब तक के लिए आप जहा भी रहिये खुश रहिये और खुशिया बाटते रहिये.
Releted Articles:
- सारी चिंताएं दूर कर देगी भगवान श्री कृष्ण की ये कहानी
- Top 5 Powerful Real Life Inspirational Stories in Hindi
- जरुर पढें: जीवन की यात्रा पर प्रेरणादायक कहानी
- 15 सफल लोगों की असफलता की कहानियां
- गौतम बुद्ध की शिक्षाप्रद कहानी जो आपकी जिंदगी बदल देंगी
- नर्क क्या है? जानिए गौतम बुद्ध के जीवन की कहानी से
- जैसा आप बनना चाहते हैं, वैसा नही बन पा रहे हैं? तो जानिए उसका असली कारण गौतम बुद्ध की कहानी से
धन्यवाद…