Motivational Bible Quotes in Hindi, Motivational Bible verse in Hindi, बाइबल के अनमोल वचन हिंदी में
नमस्कार दोस्तों आप सभी का नॉलेज ग्रो मोटिवेशनल ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो आज के इस आर्टिकल के जरिए में आपके साथ बाइबल के अनमोल वचन हिंदी में शेयर करने वाला हु, जो आपके जीवन को रूपांतरित कर सकते हैं। इसीलिए दोस्तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए।
दोस्तो कुछ ही दिन पहले ही मैंने बाइबल ग्रंथ को पढ़ना शुरू किया हुआ है। और श्रीमत भगवद गीता की तरह इस किताब से भी मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। इसीलिए आज मैने सोचा की क्यों ना आपके भी उस ज्ञान को बाटा जाए।
इसीलिए आज हम आपके साथ 50+ बाइबल के अनमोल वचन हिंदी में शेयर करने वाले हैं, जो आपके जीवन को रूपांतरित कर सकते है। दोस्तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। तो बिना समय को गंवाए चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं।
Motivational Bible Quotes in Hindi | बाइबल के अनमोल वचन हिंदी में
1. बुध्दिमान पुत्र से पिता आनंदित होता है, परंतु मूर्ख पुत्र के कारण माता उदास रहती हैं।
2. जो लोग अपने काम में ढिलाई करते हैं, वे लोग निर्धन हो जाते हैं। परंतु कामकाजी लोग अपने हाथों के द्वारा धनी होते हैं।
3. जो बेटा धूपकाल में बटोरता है वह बुद्धि से काम करने वाला है। परंतु जो बेटा कटनी के समय भी भारी नींद में पड़ा रहता है, वह लज्जा का कारण होता है।
4. जहा बहुत बातें होती है, वहा पर अपराध भी होता है। परंतु जो अपने मुंह को बंद रखता है, वह अपने बुद्धि से काम करता है।
5. अगर आप परमेश्वर से जिद करके मांगेगे, तो वो आपको जरूर देंगे, जो आप चाहते हैं।
6. जो तुम्हे स्राप दें, उनको तुम आशीष दो; और जो तुम्हारा अपमान करें उनके लिए तुम प्राथना करों।
7. परमपिता परमेश्वर आपके जीवन में एक नया द्वार खोल रहा है, जिसे कोई बंद नही कर सकता है।
8. प्रेम अनेक पापों को ढाप देता है।
9. यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगते हैं, तो वो हमारी सुनता ज़रूर है।
10. टूटा मन परमेश्वर के योग्य बलिदान है।
- जरुर पढ़े: बुद्ध से जाने अपने मन को कैसे नियंत्रित करें
- जरुर पढ़े: भगवद गीता के ये १०० अनमोल वचन आपकी जिदगी बदल सकते है.
Inspirational Bible Quotes in Hindi – Bible Ke Vachan in Hindi
11. जो खराई से चलता है वह निडर होकर चलता है। परंतु जो टेढ़ी चाल चलता है उसकी चाल प्रकट हो जाती हैं।
12. जो शिक्षा पर चलता है, वो जीवन के मार्ग पर है, परंतु जो शिक्षा से मुंह मोड़ता है, वो अजीवन भटकता रहता है।
13. बैर से तो झगड़े उत्पन्न होते हैं, परंतु प्रेम से सब अपराध ठप जाते हैं।
14. बुद्धिमान लोग ज्ञान को रख छोड़ते हैं, परंतु मूढ़ के बोलने से विनाश निकट आता है।
15. धनी का धन उसका ध्रुढ नगर है, परन्तु कंगाल की निर्धनता उसके विनाश का कारण है।
Bible Verses in Hindi for protection
16. सीधे लोग अपनी खराई से अगुवाई पाते हैं, परंतु विश्वासघाती लोग अपने कपट से नष्ट होते हैं।
17. जो लतुराई करता फिरता है वह भेद प्रकट करता है। परंतु विश्वास योग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।
18. जहा बुद्धि की युक्ति नही, वहा प्रजा विप्पति में पड़ती है।
19. जब दृष्ट मरता है तब उसकी आशा टूट जाती हैं, परंतु अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।
20. जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुधि हैं।
Motivational Bible Verse in Hindi – Bible Vachan in Hindi
21. कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परंतु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुख देता है।
22. दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परंतु जो धर्म का बीज बोता है, उसको निश्चय फल मिलता है।
23. जो सुंदर स्त्री विवेक नही रखती है, वह थूथून में सोने की नथ को पहने हुए सूअर के समान है।
24. धर्मियो की लालसा केवल भलाई की होती है; परंतु दुष्टो की आशा का फल क्रोध ही होता है।
25. जो धर्म में दृढ़ रहता है वह जीवन पाता है; परंतु जो बुराई का पीछा करता है, वह मृत्यु का कौर हो जाता है।
Bible Thoughts in Hindi for Success
26. जो सच बोलता है वह धर्म प्रकट करता है , परंतु जो झूठी साक्षी देता है, वह छल प्रकट करता है।
27. सच्चाई सदा बने रहेगी परंतु झूठ पल भर का ही होता है।
28. बुद्धिमान पुत्र पिता की शिक्षा सुनता है, परंतु ठठ्ठा करने करनेवाला घुड़की को भी नही सुनता।
29. सज्जन लोग अपनी बातो के कारण उत्तम वस्तु खाने पाता है; परंतु विश्वास घाती लोगो का पेट उपद्रव से भरता है।
30. जो अपनी मुंह की चौकसी करता है, वह अपने प्राण की रक्षा करता है। परंतु जो गाल बजाता है उसका विनाश हो जाता है।
- जरुर पढ़े: Best 101+ Life Changing Gautam Buddha Quotes in Hindi
- सफलता की राह तक ले जायेंगे संदीप माहेश्वरी के ये प्रेरणादायक विचार, जानिए कौन से है वो.
बाइबल के अनमोल वचन – Best Bible Verses in Hindi
31. बुद्धिमान लोगों की संगती कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जायेगा; परंतु मूर्खो का साथी नष्ट हो जायेगा।
32. जो अपने बेटे पर छड़ी नहीं चलाता वह उसका बैरी है, परंतु जो उस से प्रेम रखता है, वह यज्ञ से उसको शिक्षा देता है।
33. जिसका मन ईश्वर की ओर से हट जाता है, वह अपनी चाल चलन का फल भोगता है। परंतु भला मनुष्य आप ही आप संतुष्ट होता है।
34. बुद्धिमान बुराई से डरकर दूर हटता है, परंतु मूर्ख ढीढ़ होकर निडर रहता है।
35. निर्धन का पड़ोसी भी उससे घृणा करता है, परंतु धनी के बहुतेरे प्रेमी होते हैं।
Short Bible Verses in Hindi
36. परिश्रम से सदा लाभ होता है , परंतु बकवाद करने से केवल घटी होती है।
37. कोमल उत्तर सुनने से गुस्सा ठंडा हो जाता है, परंतु कटुवचन से क्रोध भड़क जाता है।
38. शांत मन तन का जीवन है, परंतु मन का जलने से हड्डियां भी जल जाती हैं।
39. मन आनंदित होने से मुख पर भी भी प्रसन्नता छा जाती हैं, परन्तु मन के दुख से आत्मा निराश हो जाती है।
40. समझने वालें का मन ज्ञान कि खोज में रहता है, परंतु मूर्ख लोग मूढ़ता से पेट भरते हैं।
Bible Inspirational Quotes in Hindi
41. दुखीयारे के सब दिन दुख भरे रहते हैं, परंतु जिसका मन प्रसन्न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।
42. प्रेम वालें घर में सागपात का भोजन, बैर वालें घर में पले हुए बैल का मांस खाने से उत्तम है।
43. टेढ़ा मनुष्य बहुत झगड़े को उठाता है, और कानाफूसी करनेवाला परम मित्रो में भी फुट करा देता है।
44. जो मूर्ख को जन्म देता है वह उससे दुख ही पाता है : और मूढ़ के पिता को कभी आनंद नही होता है।
45. नाश होने से पहले मनुष्य के मन में घमंड और महिमा पाने से पहले नम्रता होती है।
46. जीभ के वश में मृत्य और जीवन दोनो होते हैं, और जो उसे सही से काम में लाना जानता है, वह उसका फल भोगता है।
47. मनुष्य का पेट मुंह की बातों के फल से भरता है और बोलने से जो कुछ प्राप्त होता है उससे वह तृप्त होता है।
48. आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता, इसलिए कटनी के समय वह भीख मांगता फिरता है और कुछ नही पाता है।
49. चोरी छिपे की रोटी मनुष्य को मीठी तो लगती हैं, परंतु बाद में उसका मुंह कंकड़ो से भर जाता है।
50. पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परंतु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।
दोस्तो यह थे वो बाइबल के अनमोल वचन हिंदी में, आप सभी को ये सभी वचन कैसे लगे और आपको इन सभी नीतीवचनो से क्या क्या सीखने को मिला? यह हमे नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं। साथ ही Motivational Bible Quotes in Hindi आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ अवश्य शेयर कीजिए।
रिलेटेड पोस्ट्स:
- 100+ श्रीमत भगवद गीता के अनमोल वचन जानिए हिंदी में
- 100+ प्रेरणादायक पॉजिटिव थॉट्स इन हिंदी में
- 100+ प्रेरणादायक सुविचार इन हिंदी में
दोस्तो हमारे साथ जुड़े रहने के लिए आप हमारे नॉलेज ग्रो टेलीग्राम चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए। ताकि भविष्य में जब इस ब्लॉग पर कोई भी नया आर्टिकल publish या कोई भी आर्टिकल update होंगा, तो उसकी notification सबसे पहले आपको मिल सके।
Subscribe Our Telegram Channel For Letest Updates
दोस्तो आज के इस Motivational Bible Quotes in Hindi आर्टिकल में सिर्फ इतना, दोस्तो हम आपसे फिर मिलेंगे ऐसे ही एक इंट्रेस्टिंग और सेल्फ हेल्प आर्टिकल के साथ, तब तक के लिए आप जहा भी रहिए खुश रहिए और खुशियां बांटते रहिए।
आपका बहुमूल्य समय हमे देने के लिए दिल से धन्यवाद 🙏🙏🙏
thanku brother for this good article. may god bless you