जानें अपनी कमजोरी को अपनी ताकत कैसे बनाएं? | How to Overcome Weakness in Hindi
नमस्कार दोस्तों आप सभी का नॉलेज ग्रो सेल्फ हेल्प ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो आज के इस आर्टिकल के जरिए में आपके साथ सफल लोगों की Real Life Inspirational Stories शेयर करके आपको बताने वाला हु की आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते है।
दोस्तो कुछ हफ्ते पहले ही मैंने एक किताब पढ़ी जिसका नाम है: “सकारात्मक सोच की अदभुत शक्ती” और इस किताब ने मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाया हुआ है। इसलिए मैने सोचा की क्यों ना इस किताब की समरी आपके साथ भी शेयर किया जाए और मैने ऐसे किया भी।
- समरी पढ़ने के लिए : यहां पर क्लीक करे
लेकिन हुआ यूव की उस समरी में कुछ important chapter’s रह गए क्योंकि उस आर्टिकल की लेंथ बहुत ज्यादा हो गई थी और ज्यादातर लोग बड़े आर्टिकल को अंत तक नही पढ़ते हैं। इसलिए आज मैने सोचा की बाकी के importent चैप्टर्स को एक एक करके आपके साथ शेयर किया जाए।
तो बिना समय को गंवाए चलिए जानते हैं की हम सब अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते है। दोस्तों आर्टिकल को अंत तक पढ़ना आवश्यक है, तभी आपको समझ में आ जायेगा की आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते हैं। तो चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं।
जानें अपनी कमजोरी को अपनी ताकत कैसे बनाएं?
दोस्तों आप अपनी कमजोरी को ताकत में बदल सकते हैं। और यह आपके लिए और हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है। और यह बिलकुल सच है की आप अपनी कमजोरी को ताकत में बदल सकते हैं।
दोस्तो लोग बदल सकते हैं, वे जहा पर कमजोर थे और वहा पर वे शक्तिशाली बन सकते हैं। और जहा पर वे गलत थे वहा पर वे सही साबित बन सकते हैं। कैसे आइए जानते है, एक बीस साल के युवा लड़के की Real Life Inspirational Story को पढ़कर…
दोस्तों अगर आप इस कहानी को पूरे ध्यान से पढ़ते हैं और इस कहानी से आपको जो कुछ भी सीखने को मिलता है उसे अपनी लाइफ में इंप्लीमेंट करते हैं, तो आप भी उस लड़के की तरह अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में बदल सकते हैं।
दोस्तो ये कहानी है एक ऐसे लड़के की जिसने अपनी जिंदगी को नर्क से स्वर्ग में बदल दिया। पहले इसकी जिंदगी नर्क जैसी इसलिए थी क्योंकि इस लडके को कम उम्र में ही बहुत सारी बुरी आदतें लगी हुई थी। जैसे की शराब पीना, गाली गलौज करना, झगड़ा करना इत्यादि
इस तरह इस लड़के की जिंदगी मानो झंड हो गई थी। एक दिन उसके हाथ नॉर्मन विंसेंट पिल द्वारा लिखी हुई “The Power of Positive Thinking Book” हाथ मे लग गई और उसने उसे पूरा पढ़ डाला। और इस किताब ने उसे पूरी तरह से बदलकर रख दिया।
किताब को पढ़ने से पहले शराब पीना, गाली गलौज करना, झगड़ा करना ये सब उसकी आदतें थी। लेकिन किताब को पढ़ने के बाद उसको समझ आ गया की वो गलत राह पर चल रहा है और अगर जल्द ही इन सभी बुरी आदतों को उसने नही छोड़ा तो उसका पतन होना निश्चित है।
इसके बाद वो लड़का लेखक के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने लगा और चमत्कार हो गया। उसने सिगरेट पीना, शराब पीना बिलकूल ही छोड़ दिया और उसने लड़ाई झगड़ा करना भी बंद कर दिया। और उसके साथ ही उसने आवारा लोगो के साथ उठना बैठना भी छोड़ दिया।
और वो अपने मनपसंद खेल की ओर मुड़ गया और सबसे बड़ी बात यह है की उसने किताबे पढ़ना और चर्च जाना शुरू कर दिया था। क्योंकि किताब को पढ़ने के बाद उसे किताबो में क्या power होती है वो उसे समझ आ गई और उसके साथ ही उसने ईश्वर पर विश्वास करना भी सीख लिया था।
अब वो लड़का बहुत अच्छी जिंदगी जी रहा है और उसे एक गर्ल फ्रेंड भी मिल गई है, जो उससे परिशुद्ध प्रेम करती है। वो लड़की उन लड़कियों की तरह नहीं है, जिन्हें वो लड़का पहले जानता था। उसने उस लड़की की मदद से खुद से और दुसरो से प्रेम करना और उन्हे सम्मान देना सीख लिया है। जो पहले उसको कभी भी आता नही था।
फिर वो लड़का लेखक से कहता है की आपके विचारो का प्रयोग करने के कारण अब मेरे बहुत से नए दोस्त बन रहे हैं। और इसके साथ ही वो लड़का यह भी कहता है की पूरी जिंदगी में मुझे कभी इतनी ज्यादा खुशी नही हुई , जितनी की आपकी पुस्तक “The Power of Positive Thinking” को पढ़ने के बाद हुई है।
दोस्तों इस तरह कई लोगो ने विभिन्न तरीकों से प्रदर्शित किया है की आप अपनी सबसे कमजोर जगह पर सबसे शक्तिशाली बन सकते हैं। दोस्तो ग्लेन कनिंघम के पैर बचपन में इतनी बुरी तरह से जल गए थे की लोगो ने उनसे ये कहा था की वे दुबारा कभी नही चल पाएंगे।
लेकिन वे ओलंपिक के सबसे तेज धावक में से एक बन गए। क्योंकि उनको पता चल गया था की इंसान को आस्था और सक्रात्मक सोच की शक्ति से 85% प्रतिषद सफलता मिलती है। दूसरे शब्दों में कहें तो उसका अर्थ यह है की आपको ये विश्वास होना चाहिए की आप जो भी काम करना चाहते हैं, वो काम आप कर सकते हैं।
अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का Formula..
दोस्तो अब में आपके साथ अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का 6 सूत्रीय फॉर्मूला share करने वाला हु, जिसे एच. सी मैटर्न जी ने तैयार किया हुआ है। जो बहुत ही बड़े सकारात्मक चिंतकों में से एक है।
दोस्तो एच. सी मैटर्न जी खुद एक उदाहरण है की इंसान किस तरह किसी गंभीर कमजोरी को वास्तविक शक्ति में बदल सकता है। वे बहुत नकारात्मक थे और इतने नकारात्मक थे कि कई साल पहले एक रात को वे लॉन्ग आईलैंड के एक वीरान बाग़ में गए और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की।
उनकी जिंदगी अर्थहीन हो गई थी और कोई आशा भी नहीं बची थी। उनके पास एक बोतल थी, जिसमें ज़हर भरा था और उन्होंने इसे अपने होंठों से लगाया और पिया और जमीन पर लुढ़क गए। जब उन्हें होश आया और उन्होंने आँखें खोली तो उन्हें चाँदनी में नहाया आसमान दिखा, जिससे उन्हें आश्चर्य हुआ।
पहले तो उन्होंने सोचा कि कहीं वे मर तो नहीं गए हैं, लेकिन वे ज़िंदा थे। वे यह कभी नहीं जान पाए कि वे क्यों नहीं मरे। बहरहाल उन्हें लगा कि ईश्वर उनसे ज़िंदगी में कुछ और काम करवाना चाहता है। जब उन्हें यह एहसास हो गया, तो अचानक उनमें जीने की इच्छा जाग गई।
फिर उन्होंने अपनी जान को बचाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया और उन्होंने अपने जीवन को दूसरों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। फिर उसके बाद मैटर्न जी सकारात्मक चिंतक बन गए। उन्होंने दूसरों को प्रोत्साहित करने को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।
दोस्तो आप किस कमज़ोरी को जीतना चाहते हैं ? डर ? गुस्सा ? भावनात्मक आघात ? हीन भावना ? निराशा ? क्या शराब आपकी कमज़ोरी है ? या महिलाएँ आपकी कमजोरी है ? चाहे आपकी कमज़ोरी जो भी हो , एक बात तो तय है की 👇👇👇
यह ज़रूरी नहीं है कि आप इससे हारें। इस दमदार बात को हमेशा याद रखें की “आप अपनी कमज़ोरी को ताक़त में बदल सकते हैं।” दोस्तों अब जानते हैं उनके द्वारा दिया गया “अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का formula”
सबसे पहले आप अपनी कमजोरी को पहचान लें और फिर उसका अध्ययन कर लें और फिर उसे पूरी तरह से समझ लें। उसके बाद उसके खिलाप अभियान शुरू करने की योजना बनाए।
यानि कि आप किस तरह के सशक्त परिणाम हासिल करना चाहते हैं, उन्हें सटीकता से पहचान लें। और फिर आप अपने मन में ऐसी तस्वीर बनाए की आप अपने सबसे कमजोर बिंदु पर सबसे शक्तिशाली बन रहे हैं।
फिर तत्काल वह शक्तिशाली व्यक्ति बनना शुरू कर दीजिए, जो आप कब से बनना चाहते हैं। इस तरह काम करें की जैसे जहा आप सबसे कमजोर थे, वही पर ही आप सबसे ज्यादा शक्तिशाली बन गए हैं। फिर इस काम में ईश्वर की मदद लेना बिलकुल भी न भूले।
यानि आपको ईश्वर से आग्रह करना है और ये विश्वास करना है की वह आपकी मदद कर रहा है। और जब आप ऐसा विश्वास करने लग जायेंगे तो आपको ईश्वर की मदद मिलनी शुरू हो जाएगी। और फिर आप वो इंसान बनने लग जायेंगे जो बनना चाहते हैं।
दोस्तो इस यात्रा में आपको बहुत बार असफलता का सामना करना पड़ेगा, यानी आप बहुत बार गिर जायेंगे लेकिन आपको हार नहीं माननी है और फिर से उठना है और अपनी यात्रा को नए जोश, नए उमंग के साथ शुरू करनी है।
दोस्तो इस बार जब आप एक सफल इंसान बनने की यात्रा में निकल पड़ेंगे तो अब आप इस यात्रा में अकेले नहीं होंगे क्योंकि अब आपके साथ आपका अनुभव भी होंगा, जो आपको पिछले असफलता से प्राप्त हुआ था।
ये अनुभव ही आपको फिर से असफल होने से बचाएगा, बशर्ते अगर आप पिछली वाली गलती को दुबारा से नही दोहराते हो तो। दोस्तो इस तरह आपको एक सफल इंसान बनने की यात्रा को complete करनी है और एक सफल इंसान बनना है।
दोस्तो आज के इस “अपनी कमजोरी को अपनी ताकत कैसे बनाएं?” हिंदी आर्टिकल में सिर्फ इतना ही, दोस्तो अगर आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होंगा और आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ facebook और whatsapp पर share करना बिलकुल भी न भूलें।
हमारे अन्य आर्टिकल:
- सकारात्मक सोच की अदभुत शक्ती बुक समरी हिंदी में
- ये 7 गलतियाँ कर देती है मनुष्य का जीवन बर्बाद, जानिए कौन सी है वो?
- खुश रहने का मूल मंत्र बताने वाली एक प्रेरणादायक कहानी
- Jeet Aapki Book Summary in Hindi
- सपने पूरा करना कोई इस मूवी की कहानी से सीखे
- बदले अपनी सोच तो बदलेगा जीवन हिंदी बुक समरी
- एक छोटा सा कदम आपकी जिंदगी बदल सकता है बूक समरी हिंदी में
- सबसे मुश्किल काम सबसे पहले बुक समरी हिंदी में
दोस्तों अगर आप हमारे Knowledge Grow ब्लॉग पर पहली बार आए हुए हैं? तो में आपको बताना चाहूंगा की हम आपके लिए ऐसे ही सेल्फ हेल्प और इंट्रेस्टिंग आर्टिकल्स हिंदी और मराठी भाषा में लेकर आतें रहते हैं, जो आपको आपकी लाइफ में आगे बढ़ने में बहुत मददगार साबित होते हैं।
तो इसलिए हमारे नॉलेज ग्रो टेलीग्राम चैनल को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके हमारे टेलीग्राम चैनल को subscribe जरूर कीजिए। ताकि जब भी हमारे ब्लॉग पर नया आर्टिकल पब्लिश होता है, तो उसकी notification सबसे पहले आपको मिल सके।
Subscribe Our Telegram Channel For Letest Updates
दोस्तो हम आपसे फिर मिलेंगे ऐसे ही एक इंट्रेस्टिंग और सेल्फ हेल्प आर्टिकल के साथ तब तक के लिए आप जहा भी रहिए खुश रहिए और खुशियां बांटते रहिए।
आपका बहुमूल्य समय हमे देने के लिए दिल से धन्यवाद 🙏🙏🙏